Baag Bagicha

गुड़हल (Hibiscus) की देखभाल कैसे करें : खाद,पानी, सम्पूर्ण जानकारी

गुड़हल (Hibiscus), जिसे हिबिस्कस या चाइना रोज़ भी कहा जाता है। यह एक सालभर फूल देने वाला पौधा है। इस आर्टिकल में गुड़हल (Hibiscus) की देखभाल कैसे करें : खाद,पानी, सम्पूर्ण जानकारी दी गयी है। गुड़हल अपने बड़े और रंगीन फूलों के लिए जानी जाती है। यह आमतौर पर भारत के सभी घरों में लगाया जाता है और पूजा पाठ के काम में आता है।

गुड़हल (Hibiscus) की देखभाल कैसे करें : खाद,पानी, सम्पूर्ण जानकारी

भौतिक विशेषताएं :

आकार: इसकी लम्बाई लगभग 6-10 फीट तक जाती है और चौड़ाई लगभग 5-6 फीट तक होती है।

पत्तियां: इसकी पत्तियां चमकदार हरी और किनारे से दांतेदार होते हैं।

फूल: गुड़हल के फूल बड़े, घंटी के आकार के होते हैं। आमतौर पर इसके फूल लाल रंग के होते हैं, लेकिन कुछ किस्मों में गुलाबी, नारंगी, पीले या सफेद रंग के फूल भी पाए जाते हैं। प्रत्येक फूल में 4-5 पंखुड़ियां होती हैं, और केंद्र में पुंकेसर (stamens) और स्त्रीकेसर (pistil) एक ट्यूब के रूप में जुड़े होते हैं।

उपयोग और महत्व :

गुड़हल का उपयोग मुख्य रूप से सजावटी पौधे के रूप में किया जाता है। इसके अलावा, यह पौधा तितलियों , मधुमखियों और हमिंगबर्ड्स को आकर्षित करता है, जिससे यह बगीचे के लिए एक अच्छा विकल्प बनता है। इन विशेषताओं के कारण, गुड़हल न केवल अपने सुंदर फूलों से वातावरण को सजाता है, बल्कि जैव विविधता को भी बढ़ावा देता है।

गुड़हल (Hibiscus) के पौधे की देखभाल करने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

1.धूप और स्थान

गुड़हल के पौधे को भरपूर धूप की आवश्यकता होती है। कम धुप होने से इसमें कम फूल खिलते हैं।
इसे ऐसे स्थान पर लगाएं जहां प्रतिदिन कम से कम 5-6 घंटे की सीधी धूप मिले।

2.मिट्टी का चुनाव

अच्छी जलनिकासी वाली उपजाऊ मिट्टी में गुड़हल अच्छा बढ़ता है। अगर आपकी मिटटी चिप-चिपि है तो इसमें रेत / बालू मिला सकते हैं। मिट्टी में 30 % जैविक खाद (गोबर की खाद या कंपोस्ट) मिलाएं। इससे एक अच्छी उपजाऊ मिट्टी तैयार होगी और पौधे पर बहुत सारे फूल आएंगे।

3.पानी

गर्मियों में रोजाना पानी दें, लेकिन मिट्टी में पानी जमा न होने दें।
सर्दियों में कम पानी दें। सर्दियों में जब इसकी उप्पर की एक इंच तक की मिट्टी सूखी दिखे तब ही पानी दें और जरूरत के अनुसार ही सिंचाई करें।

4.खाद और पोषण

महीने में एक बार जैविक खाद या संतुलित उर्वरक डालें। इसमें आप गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट दाल सकते हैं।
फूलों की संख्या बढ़ाने के लिए पोटाश और फास्फोरस युक्त खाद डाल सकते हैं। आप इसमें प्याज के छिलकों से बने लिक्विड खाद को भी दाल सकते हैं।

5.छंटाई (Pruning)

समय-समय पर सूखी और पीली पत्तियों को हटा दें।
पौधे को घना और स्वस्थ बनाए रखने के लिए हल्की छंटाई करें। ऐसा आप फ़रवरी – मार्च या फिर बरसात के समय कर सकते हैं।

कीट एवं रोग नियंत्रण

यदि पौधे पर कीड़े लग जाएं, तो नीम का तेल या जैविक कीटनाशक का उपयोग करें। आप नीम तेल में थोड़ी सी हैंडवाश मिला सकते हैं। फफूंद या पत्तों पर दाग दिखें तो तुरंत प्रभावित पत्तियों को हटा दें।

इन आसान उपायों से आपका गुड़हल का पौधा स्वस्थ और फूलों से भरा रहेगा! 🌺😊

इसे भी पढ़ें



Leave a Comment

क्या गर्मियों में जेड प्लांट ( Jade Plant ) की कटिंग लगा सकते हैं ? सदाबहार की देखभाल कैसे करें गुलाब की देखभाल कैसे करें इक्सोरा के पौधों में ज्यादा फूल कैसे पाएं पुरानी मिट्टी में पौधा कैसे लगाएं कागज़ी निम्बू का पौधा कैसे लगाएं 10 सब्जियां जिन्हें छतपर आसानी से लगा सकते हैं Songs of India Care Tips शुभ पौधें जो सभी घर में होने चाहिए एडेनियम में यह काम जरूर करें