Baag Bagicha

मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल : 10 Flowers That Grow In Rainy Season

मानसून ( बारिश ) का मौसम नए पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा होता है। यहाँ हम मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल : 10 Flowers That Grow In Rainy Season के बारे में जानेंगे। भारत में मानसून का मौसम प्रकृति की हरियाली और सौंदर्य का प्रतीक होता है। इस समय बारिश के पानी से मिट्टी में अलग ही जान आ जाता है और अनेक प्रकार के फूलों वाले पौधे उगने लगते हैं। इस मौसम में उगने वाले फूलों के पौधे न केवल वातावरण को सुगंधित करते हैं बल्कि उन्हें रंगीन भी बनाते हैं। बरसात का मौसम कृषि, पर्यावरण और औषधीय दृस्टि से भी बहुत उपयोगी होते हैं।

मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल  10 Flowers That Grow In Rainy Season

मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल : 10 Flowers That Grow In Rainy Season

1. गुलाब ( Rose )

गुलाब भारत में पूरे साल खिलता है , और मानसून में इसकी वृद्धि बहुत तेज़ हो जाती है। गुलाब सुगंधित और सुंदर फूल होता है जो लगभग सभी घरों में लगा होता है।

  • विशेषताएँ:
  • बहुत सारे रंगों में उपलब्ध है
  • वातावरण को सुगन्धित करता है
  • देखने में बहुत खूबसूरत और औषधीय गुणों से भरपूर होता है
2. चमेली ( Jasmine )

चमेली का फूल मानसून के दौरान खिलता है और इसकी भीनी-भीनी खुशबु वातावरण को महका देती है। इसको पूजा पाठ से लेकर सजावट के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

  • विशेषताएँ:
  • रात में खिलने वाला फूल
  • सुगंधित तेल और इत्र बनाने में प्रयोग किया जाता है
  • धार्मिक अनुष्ठानों में काम आता है
  • गजरा और सजावट में के काम में आता है
3. गुलमोहर ( Gulmohar )

गुलमोहर का वृक्ष मानसून में अपनी पूरी छटा बिखेरता है। इसके नारंगी-लाल रंग के फूल बहुत आकर्षक होते हैं और सड़क किनारे या बगीचों में लगाए जाते हैं। इसके पौधे आप अपने छतपर गमलों में लगा सकते हैं।

  • विशेषताएँ:
  • इसका पौधा बहुत घना होता है और छाया पहुंचाता है
  • पर्यावरण को शुद्ध करता है
  • मानसून में इसके फूल देखने में बहुत सुन्दर लगता है
4. रेन लिली ( Rain Lily )

जैसा नाम वैसा काम , रेन लिली मानसून की पहली वर्षा के साथ ही खिल उठती है। यह छोटे लेकिन सुंदर सफेद, गुलाबी या पीले रंग के फूल देती है। इसके बल्ब होते है , अगर आप दो – चार बल्ब लगा लेते है तो यह पुरे गमले में फ़ैल जाते हैं।

  • विशेषताएँ:
  • वर्षा होने के बाद खिलने लगते हैं
  • बगीचों में सजावट के लिए उपयुक्त
  • बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है
5. सूरजमुखी ( Sunflower )

सूरजमुखी मानसून के दौरान बहुत अच्छी तरह से उगता है। इसके बड़े पीले फूल सूरज की ओर मुड़ते हैं और इसका बीज भी बहुत उपयोगी होता है। इसके बीजो से तेल भी बनाये जाते हैं। इसके बड़े बड़े फूल देखने में बहुत ही खुबशुरत लगती है।

  • विशेषताएँ:
  • बीज से तेल बनाया जाता है
  • मधुमक्खियों को आकर्षित करता है
  • मधुमक्खियों से सब्जियों के पौधों में पॉलिनेशन ( pollination ) की प्रक्रिया अच्छे से होती है
6. अपराजिता ( Clitoria ternatea )

यह एक बेल वाला पौधा है जो मानसून में बहुत तेजी से बढ़ता है। इसके सफ़ेद और नील फूल भगवान् को अर्पित किये जाते हैं। यह आयुर्वेद के हिसाब से बहुत उपयोगी माना जाता है।

  • विशेषताएँ:
  • इसे बहुत सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं
  • इसके फूलों को सुखाकर इसका चाय भी बनाया जाता है
  • इसके बेल देखने में सुन्दर होते हैं , इस कारण घरों के बाउंड्री पर सजाने के काम आते हैं
7. गुड़हल ( Hibiscus )

गुड़हल का फूल मानसून में अधिक मात्रा में खिलता है। यह फूल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है और औषधीय गुणों से भरपूर है। इसको आप कम से कम 12 इंच के गमले में लगाएं।

  • विशेषताएँ:
  • हृदय और बालों के लिए लाभकारी
  • इसके फूलों को पूजा पाठ में इस्तेमाल किया जाता है
  • अनेक रंगों में उपलब्ध है जैसे सफ़ेद , लाल , पीला आदि
8. कमल ( Lotus )

कमल का फूल बारिश के दिनों में तालाबों और झीलों में खिलता है और इससे पूरा तालाब भर जाता है। यह भारत का राष्ट्रीय फूल है और धार्मिक तथा सांस्कृतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसे आप अपने छतपर छोटे टब या किसी कंटेनर में लगा सकते हैं।

  • विशेषताएँ:
  • पानी में उगने वाला पौधा है
  • इसमें बहुत सारे औषधीय गुण होते हैं
  • छोटे टब या कंटेनर में भी लगा सकते है
9. कृष्णकमल (Passion Flower )

यह एक बेलदार पौधा है जो मानसून में बहुत तेज़ी से बढ़ता है। यह अपने अनोखे डिजाइन वाले फूल के कारण लोगो का मन मोह लेता है। इसे आप 12 इंच के गमले में लगा सकते हैं।

  • विशेषताएँ:
  • सुंदर आकृति वाले फूल देखने में बहुत अच्छे लगते हैं
  • बाड़ों और दीवारों पर चढ़ाई के लिए उपयुक्त
10. लिली ( Lily )

लिली के फूल मानसून में खिलते हैं और यह देखने में बेहद ही खुबशुरत लगते है। इसके सफेद, पीले, नारंगी जैसे रंगों के फूल बगीचों की शोभा बढ़ाते हैं। इस पौधे के बल्ब जैसे होते है , जिसे अच्छी जल निकासी वाले मिट्टी में लगाना चाहिए ।

  • विशेषताएँ:
  • देखने में बहुत ही खुबशुरत लगते हैं
  • फूलदानों और गुलदस्तों में प्रयोग किया जाता है
  • विवाह आदि आयोजनों में इस्तेमाल किया जाता है
  • बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है

निष्कर्ष :

भारत में मानसून केवल वर्षा नहीं लाता, यह जीवन और हरियाली का उत्सव भी होता है। यह मिट्टी में खोई हुई जान वापस से लाता है। मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल : 10 Flowers That Grow In Rainy Season , आपके बगीचे को सजा देंगे। इन पौधों की सुंदरता और विविधता भारत के जैविक विविधता को भी दर्शाती है। मानसून ( बारिश ) के मौसम में लगाए जाने वाले फूल : 10 Flowers That Grow In Rainy Season ,हमारे स्वास्थ्य, आस्था और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी होते हैं। अगर आप बागवानी में रुचि रखते हैं, तो मानसून का समय फूलों वाले पौधों को लगाने और प्रकृति से जुड़ने का सबसे अच्छा समय होता है।

इसे भी पढ़ें :
मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season Vegetables
टॉप 10 बागवानी उपकरण : जो हर गार्डनर के पास होने चाहिए

वीडियो देखने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

Leave a Comment

क्या गर्मियों में जेड प्लांट ( Jade Plant ) की कटिंग लगा सकते हैं ? सदाबहार की देखभाल कैसे करें गुलाब की देखभाल कैसे करें इक्सोरा के पौधों में ज्यादा फूल कैसे पाएं पुरानी मिट्टी में पौधा कैसे लगाएं कागज़ी निम्बू का पौधा कैसे लगाएं 10 सब्जियां जिन्हें छतपर आसानी से लगा सकते हैं Songs of India Care Tips शुभ पौधें जो सभी घर में होने चाहिए एडेनियम में यह काम जरूर करें