भारत में मॉनसून एक ऐसा मौसम है जिसका लोग पूरे साल इंतज़ार करते हैं। इस आर्टिकल में हमलोग जानेंगे कि मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season Vegetables. बरसात का महीना सिर्फ मौसम में ठंडक ही नहीं लाता, बल्कि प्रकृति में नई जान डाल देता है। बारिश की बूंदें ज़मीन को उपजाऊ बनाती हैं और पौधों में नई जान डालती है। मॉनसून का मौसम खासतौर पर बागवानी प्रेमियों ( gardening lovers ) के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि यह पौधों के तेजी से बढ़ने और फलने का समय होता है।
बढ़ते शहरीकरण के इस दौर में जहाँ ज़मीन की कमी है, छत पर बागवानी (Terrace Gardening) एक बेहतरीन विकल्प बन गया है। खासकर मॉनसून में छत पर सब्जियाँ उगाना न केवल आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम है, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। आइए जानते हैं कि मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season Vegetables , और इसे सफलतापूर्वक कैसे किया जाए।

Table of Contents
मॉनसून बागवानी के लाभ :
- नए गार्डनर के लिए मौका : अगर आप पहली बार सब्जियों लगाने जा रहे है तो यह मौसम सबसे अच्छा है।
- पौधे जल्दी मरेंगे नहीं : इस समय पौधे लगने के सम्भवना सबसे अधिक होती है।
- प्राकृतिक सिंचाई: बारिश की वजह से पानी की कमी नहीं रहती, जिससे सिंचाई की आवश्यकता कम हो जाती है।
- तेजी से विकास: नमी और तापमान की अनुकूलता के कारण पौधे जल्दी बढ़ते हैं।
- उर्वर मिट्टी: बारिश मिट्टी में पोषक तत्वों का बेहतर वितरण करती है।
- कीटनाशकों की कम जरूरत: बारिश की वजह से कुछ कीट-पतंगे कम हो जाते हैं।
छत पर बागवानी की तैयारी
1. पात्रों का चयन
मिट्टी के गमले, ग्रो बैग, प्लास्टिक कंटेनर, लकड़ी के बॉक्स, और पुराने ड्रम – इनमें से किसी का भी उपयोग किया जा सकता है। मॉनसून में ग्रो बैग अच्छे माने जाते हैं क्योंकि इनमें जल निकासी अच्छी होती है और यह वजन में भी बहुत हलके होते हैं जिससे छतों पर अधिक वजन नहीं परता है।
2. सुनिश्चित करें कि छत वाटरप्रूफ हो
आप चाहे तो छतपर ही क्यारी बनाकर उसमे सब्जियों लगा सकते हैं , पर ऐसे में एक बात का जरूर ध्यान दें कि छत को वाटरप्रूफ करवाना जरूरी है या क्यारी को छत से कुछ ऊपर में उठाकर बनाना चाहिए। छत पर बागवानी शुरू करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि छत पर पानी का रिसाव न हो।
3. मिट्टी तैयार करना
40% मिट्टी में , 20% गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट, 20% नारियल की भूसी और 20% बालू को मिलाकर हल्की और जल निकासी वाली मिट्टी तैयार करें। इससे पानी अधिक समय तक रुकेगा नहीं और जड़ें सड़ेंगी नहीं।
मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season Vegetables
1. लोकी (Bottle Gourd)
- बीज बोने का समय: जून से जुलाई
- विकास काल ( Time ) : 60-80 दिन
- लाभ: लोकी में पानी की मात्रा अधिक होती है और यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है।
- बढ़िया ट्रेलिस की आवश्यकता: इसे बेल के रूप में बढ़ाया जाता है, इसलिए सहारे की आवश्यकता होती है।
- 3 G कटिंग से पौधे में ज्यादा फल पा सकते हैं।
- पौधों के फूलों में हैंड पॉलिनेशन करें , इससे फूल फल में बनेंगे और ख़राब नहीं होंगें।
2. तुरई (Ridge Gourd / Sponge Gourd)
- जलवायु: नम और गर्म वातावरण में अच्छी होती है।
- बढ़ने की शैली: बेलनुमा, इसलिए नेट या जाली लगानी चाहिए।
- फसल समय: 2-3 महीने में तैयार।
- इसे आप बीज से तैयार कर 12*12 इंच के ग्रो बैग्स में लगाएं।

3. भिंडी (Lady Finger / Okra)
- बीज रोपण: जून के मध्य में करें।
- ध्यान: नियमित रूप से तना और पत्तों की सफाई करें, जिससे कीटों से बचाव हो।
- फायदा: हफ्ते में दो बार तोड़ने लायक तैयार हो जाती है।
- एक ग्रो बैग में एक ही पौधा लगाएं
- हर 15-20 दिनों पर नीम तेल को पानी में मिलाकर पत्तों पर छिरकाव करें।
4. बैंगन (Brinjal)
- बीज रोपण: जून से जुलाई
- ध्यान: नमी के साथ-साथ धूप की जरूरत होती है।
- प्रजातियाँ: लम्बे, गोल और भुट्टा प्रकार।
- आप VNR 212 वैरायटी लगा सकते हैं।
5. मिर्च (Chili)
- छोटे पौध तैयार करें : नर्सरी ट्रे में बीज बोकर 2 हफ्ते बाद गमलों में ट्रांसप्लांट करें।
- ध्यान: ज्यादा पानी से बचाना चाहिए।
- कटाई: 70-90 दिन बाद फसल तैयार हो जाती है।
- पौधों की पिंचिंग करने से पौधा घना होगा
- पौधों में ह्यूमिक एसिड डालने से पौधा अच्छे से विकास करता है।

6. टमाटर (Tomato)
- बीज बोने का समय: जुलाई के प्रारंभ में
- फायदा: एक बार पौधा तैयार हो जाए तो पूरे मौसम भर फल देता है।
- सहारा: टमाटर की बेल को सहारे की जरूरत होती है।
- इसे आप किसी डंडे या रस्सी से सहारा दे सकते हैं।
- इसे आप 12*12 इंच के ग्रो बैग में लगा सकते हैं।
7. करेला
- इसके बीज 10 दिनों में जर्मिनेट हो जाते है।
- पौधे में जब चार पत्ते निकल आएं तब इसे बड़े गमलों में लगाएं।
- इसे सहारे की जरूरत होती है।
- 60 – 80 दिनों में आप करेले की हार्वेस्ट कर सकते हैं ।
8. पालक (Spinach)
- तेजी से बढ़ने वाली फसल: 30-40 दिन में तैयार।
- ध्यान: पानी रुकने न दें वरना जड़ सड़ सकती है।
- कटाई: नियमित रूप से पत्ते तोड़ने से पौधा और अधिक पत्ते देता है।
- इसे चौड़े कंटेनर में लगाएं जिसकी गहराई कम से कम 8-10 इंच हो।
9. धनिया (Coriander)
- प्राकृतिक सुगंध और स्वाद के लिए प्रसिद्ध।
- बीज बोने से पहले बीजों को रातभर के लिए पानी में डालें ।
- इससे इनका जर्मिनेशन तेज़ी से होगा।
- फसल: 3-4 हफ्ते में तैयार।
- मिट्टी में हल्की नमी बनाएं रखें।
10. सेम और अन्य फलियाँ (Beans)
- जल्दी बढ़ने वाली बेल।
- सहारे की जरूरत होती है।
- 2-3 महीनों में अच्छी फसल देती हैं।
- खाद की कम जरूरत होती है।
- मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढाती है।
सावधानियाँ और सुझाव
- गमले या ग्रो बैग में निचे में छेद जरूर होने चाहिए।
- पौधों को सही जगह पर रखें ताकि उनके जरूरत के हिसाब से धूप लग सकें।
- नीम का तेल और घरेलू कीटनाशक इस्तेमाल करें।
- इसका प्रयोग आप हर 20 से 25 दिनों पर कर सकते हैं।
- मॉनसून में धूप कभी-कभी ही निकलती है, इसलिए कोशिश करें कि पौधे ज्यादा छाया में न रहें।
- बेल वाली सब्जियों के लिए मजबूत सहारा देना ज़रूरी है। इससे उनका ग्रोथ अच्छे से होता है।
- कुछ सब्जियाँ जैसे बैंगन, टमाटर के लिए कम-से-कम 12-15 इंच गहरा गमला होना चाहिए।
- सब्जियों में हमेशा जैविक खाद का ही प्रयोग करें।
- इसके लिए आप गोबर की खाद या वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आप चाहे तो घर पर किचेन कम्पोस्ट बनाकर उन्हें भी मिट्टी में मिला सकते हैं।
छत पर बागवानी के सामाजिक और मानसिक लाभ
तनाव में कमी: हरियाली से मानसिक शांति मिलती है।
खुद से उगाये आर्गेनिक सब्जियों से शरीर स्वस्थ रहता है ।
परिवार में जुड़ाव: बच्चों को प्रकृति के करीब लाने का अवसर।
निष्कर्ष :
मॉनसून का मौसम छत पर बागवानी शुरू करने का सर्वोत्तम समय है। इस लेख को पढ़ने के बाद आपलोग यह समझ गए होंगे कि मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season vegetables कौन सी होती है। थोड़ी-सी मेहनत और नियमित देखभाल से आप अपनी छत को एक छोटी सी सब्जी मंडी में बदल सकते हैं। जैविक, ताज़ा और स्वादिष्ट सब्जियों का आनंद उठाइए – वह भी अपने ही घर की छत से ! इस मौसम में लोकी, तुरई, भिंडी, टमाटर, बैंगन, मिर्च, पालक, करेला जैसी सब्जियाँ बहुत अच्छे से उगाई जा सकती हैं। सही तकनीक, नियमित देखभाल और प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करके आप शहर में रहते हुए भी ग्रामीण बागवानी का अनुभव ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :
टॉप 10 बागवानी उपकरण : जो हर गार्डनर के पास होने चाहिए
10 फल के पौधें जिसे आसानी से छतपर लगा सकते हैं
मॉनसून में छत पर कौन-कौन सी सब्जियाँ लगाएँ : 10 Best Rainy Season Vegetables
मॉनसून में लोकी, तुरई, भिंडी, टमाटर, बैंगन, मिर्च, पालक, करेला ,धनिया जैसी सब्जियाँ ऊगा सकते हैं।